भारत से वार्ता की शर्त है कश्मीरः सरताज अज़ीज़
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार सरताज अज़ीज़ ने कहा भारत से तभी वार्ता होगी जब कश्मीर का मुद्दा उसमें शामिल हो।
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस्राईल यात्रा के अवसर पर सरताज अज़ीज़ ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा पाकिस्तान के लिए बहुत अधिक महत्व रखता है और इस्लामाबाद सरकार इसे कदापि नज़रअंदाज़ नहीं कर सकती।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार का कहना था कि पाकिस्तान कश्मीर की जनता का नैतिक रूप से समर्थन करता रहेगा कश्मीर की जनता भारत के अधीन रहने में कोई रूचि नहीं रखती।
सरताज अज़ीज़ ने यह भी कहा कि अमरीका द्वारा हिज़्बुल मुजाहेदीन के कमांडर सैयद सलाहुद्दीन को आतंकी घोषित किए जाने का कोई महत्व नहीं है।
ज्ञात रहे कि भारत के प्रधानमंत्री के अमरीका दौरे के अवसर पर अमरीकी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की थी कि उसने सैयद सलाहुद्दीन का नाम अंतर्राष्ट्रीय आतंकियों की सूचि में शामिल कर दिया है।
सैयद सलाहुद्दीन ने भी वाशिंग्टन की इस घोषणा पर कहा कि भारत सरकार कश्मीर की जनता पर जो अत्याचार कर रही है उसका मुक़ाबला किया जाना चाहिए।
पठानकोट हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच शांति प्रक्रिया ठप्प हो गई है।