कश्मीर की स्थिति वास्तव में चिंताजनकः यशवंत सिन्हा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i45046-कश्मीर_की_स्थिति_वास्तव_में_चिंताजनकः_यशवंत_सिन्हा
भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और भारत के पूर्व वित्तमंत्री ने कहा है कि कश्मीर की स्थिति वास्तव में चिंताजनक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०७, २०१७ १३:३९ Asia/Kolkata
  • कश्मीर की स्थिति वास्तव में चिंताजनकः यशवंत सिन्हा

भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और भारत के पूर्व वित्तमंत्री ने कहा है कि कश्मीर की स्थिति वास्तव में चिंताजनक है।

सहर टीवी चैनेल के अनुसार यशवंत सिन्हा ने कहा कि सरकार की कुछ ग़लत नीतियों के कारण ही कश्मीर की स्थिति चिंताजनक हुई है।

यशवंत सिन्हा ने कश्मीर की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ताधारी दल ने चुनाव में जतना से जो वादे किये थे उनको उसने पूरा नहीं किया।  उन्होंने कहा कि जबतक नई दिल्ली, कश्मीर समस्या के संबन्ध में पाकिस्तान और हुर्रियत कांफ़्रेंस के नेताओं के साथ वार्ता नहीं करती उस समय तक यह संकट सुलझ नहीं सकता।

ज्ञात रहे कि 8 जूलाई 2016 को भारतीय सुरक्षाबलों के हाथों हिज़बुल मुजाहेदी के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से अबतक कम से कम 200 हिंसा में मारे जा चुके हैं जबकि हज़ारों अन्य बुरी तरह से घायल हुए हैं।  हुर्रियत कांफ़्रेस के नेताओं ने बारंबार घोषणा की है कि जबतक कश्मीरियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता उस समय तक दिल्ली सरकार से हमारी लड़ाई जारी रहेगी।