पाकिस्तानी सैनिकों की गोलाबारी में 4 भारतीय सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i45196-पाकिस्तानी_सैनिकों_की_गोलाबारी_में_4_भारतीय_सैनिक_हताहत
पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों की हालिया गोलाबारी के जवाब में भारत नियंत्करित श्मीर में उनके ठिकानों पर गोलाबारी की जिसमें कम से कम चार भारतीय सैनिकों के मारे जाने की सूचना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १०, २०१७ ०४:२० Asia/Kolkata
  • पाकिस्तानी सैनिकों की गोलाबारी में 4 भारतीय सैनिक हताहत

पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों की हालिया गोलाबारी के जवाब में भारत नियंत्करित श्मीर में उनके ठिकानों पर गोलाबारी की जिसमें कम से कम चार भारतीय सैनिकों के मारे जाने की सूचना है।

डान की रिपोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर में भारतीय सैनिकों के ठिकानों पर गोलाबारी की जिसमें 4 भारतीय सैनिक मारे गये।

इसी बीच रविवार को दोबारा इस्लामाबाद में भारत के प्रभारी राजदूत के सहायक जे पी सिंह को पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय में तलब किया गया। भारतीय सैनिकों की गोलाबारी में 5 पाकिस्तानी नागरिकों के मारे जाने पर आपत्ति जताने के लिए पाकिस्तान ने भारत के प्रभारी राजदूत के सहायक को तलब किया था।

शनिवार को भारतीय सैनिकों की गोलाबारी में पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर में 5 नागरिक हताहत जबकि 5 अन्य घायल भी हुए थे।

ज्ञात रहे कि कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान सदैव एक दूसरे पर युद्ध विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते हैं।

वर्ष 2003 में दोनों देशों ने युद्ध विराम के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये थे परंतु दोनों पक्ष अब तक कई बार युद्ध विराम का उल्लंघन कर चुके हैं। MM