कश्मीर में मुठभेड़ में मारे गए तीन अलगाववादी छापामार
https://parstoday.ir/hi/news/india-i45336-कश्मीर_में_मुठभेड़_में_मारे_गए_तीन_अलगाववादी_छापामार
भारत नियंत्रित कश्मीर के ज़िला बडगाम में रात भर चली मुठभेड़ में तीन छापामार मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १२, २०१७ ०५:२२ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में मुठभेड़ में मारे गए तीन अलगाववादी छापामार

भारत नियंत्रित कश्मीर के ज़िला बडगाम में रात भर चली मुठभेड़ में तीन छापामार मारे गए हैं।

एक पुलिस अधिकारी के हवाले से मीडिया में ख़बर आई है कि झड़प में तीन छापामार मारे गए हैं। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया जिसके दौरान सुरक्षा बलों और छापामारों के बीच झड़प शुरू हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात के समय कार्यवाही रोक दी गई लेकिन घेराबंदी जारी जबकि सुबह शुरू होने वाली झड़प में तीन छापामार मारे गए। अभी छापामारों की पहिचान और उनके संगठन की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है।