मोदी की नीतियों के कारण आतंकवादी कश्मीर में सक्रियः राहुल
राहुल गांधी ने कहा है कि कश्मीर के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के कारण कश्मीर में आतंकवादियों को सक्रियता का अधिक अवसर मिला है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कश्मीर के बारे में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की कड़ी आलोचना की। राहुल गांधी ने आज ट्वीट करके कहा कि मोदी की नीतियों के कारण कश्मीर में आतंकवादियों को मौका मिला है।
राहुल ने जम्मू व कश्मीर के सुरक्षा स्थिति के लिए राज्य की पीडीपी व भाजपा गठबंधन सरकार को परोक्ष रूप से निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मोदी ने तात्कालिक लाभ लेने के लिए पीडीपी से गठबंधन किया जिसके कारण भारत को बहुत नुक़सान उठाना पड़ रहा है।
राहुल ने प्रधानमंत्री पर यह भी आरोप लगाया कि उनके निजी लाभ के कारण भारत को सामरिक नुक़सान उठाना पड़ रहा है और निर्दोष भारतीय मारे जा रहा हैं।