कश्मीर, झड़पों में दो छापमार हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i45500-कश्मीर_झड़पों_में_दो_छापमार_हताहत
भारत नियंत्रित कश्मीर में सुरक्षा बलों ने त्राल क्षेत्र में भुठभेड़ के दौरान दो छापामारों को मार गिराने का दावा किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १५, २०१७ ०७:१४ Asia/Kolkata
  • कश्मीर, झड़पों में दो छापमार हताहत

भारत नियंत्रित कश्मीर में सुरक्षा बलों ने त्राल क्षेत्र में भुठभेड़ के दौरान दो छापामारों को मार गिराने का दावा किया है।

रिपोर्टों में बताया गया कि यह मुठभेड़ शनिवार की सुबह से ही सतोरा इलाके में चल रही था। एक भारतीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने लश्करे तैबा, जैशे मुहम्मद और हिज़्बुल मुजाहेदीन के छापामारों की सूची तैयार की है।

इससे कुछ दिन पहले भी सुरक्षाबलों और छापामारों के बीच होने वाली झड़पों में तीन छापामार मारे गये थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जारी में सेना की कार्यवाही में अब तक 104 छापामार मारे गये हैं।

भारतीय अधिकारियों का कहना है कि 12 जुलाई तक 102 छापामार मारे गये जो पिछले सात साल में सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 2010 में जनवरी और जुलाई के बीच सबसे अधिक 156 छापामार मारे गये थे। (AK)