कश्मीर पर ओआईसी का बयान, भारत ने बताया आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप
https://parstoday.ir/hi/news/india-i46182-कश्मीर_पर_ओआईसी_का_बयान_भारत_ने_बताया_आंतरिक_मामलों_में_हस्तक्षेप
इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी ने कश्मीर की स्थिति पर एक बयान जारी किया जिसे भारत ने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २६, २०१७ ०९:३३ Asia/Kolkata
  • कश्मीर पर ओआईसी का बयान, भारत ने बताया आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप

इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी ने कश्मीर की स्थिति पर एक बयान जारी किया जिसे भारत ने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि ओआईसी ने विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत के विरुद्ध कश्मीर मामले को लेकर जो बयान जारी किया वह आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है।

भारत के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि कश्मीर में भारतीय सेना के हाथों मानवाधिकारों के हनन का आरोप निराधार है। भारत ने ओआईसी से मांग की कि वह इस प्रकार के बयान जारी न करे।

ओआईसी के बयान में मांग की गई है कि कश्मीर समस्या का समाधान सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार किया जाए।

कश्मीर की जनता की मांग है कि सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के अनुसार कश्मीर के भविष्य का फ़ैसला करने के लिए जनमत संग्रह कराया जाए।