शोपियां मुठभेड़ में मेजर सहित 2 सैनिक हताहत  
https://parstoday.ir/hi/news/india-i46692-शोपियां_मुठभेड़_में_मेजर_सहित_2_सैनिक_हताहत
भारत नियंत्रित कश्मीर में भारतीय सैनिकों और छापामारों के बीच झड़पों का क्रम जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०३, २०१७ ०७:०८ Asia/Kolkata
  • शोपियां मुठभेड़ में मेजर सहित 2 सैनिक हताहत  

भारत नियंत्रित कश्मीर में भारतीय सैनिकों और छापामारों के बीच झड़पों का क्रम जारी है।

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के शोपियां और कुलगाम में आज सुबह छापामारों और भारतीय सेना के बीच मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी और दो सैनिक मारे गए।  इस मुठभेड़ में दो छापमार भी मारे गए। 

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में छापामारों द्वारा सुरक्षा बलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी करने से एक मेजर सहित दो सैन्यकर्मी मारे गए और एक अन्य जवान घायल हो गया।

भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को छापामारों की गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गोपालपोरा में घेराबंदी करके छापामारों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सुरक्षाबलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें दोनों छापामार मारे गए।