कश्मीर में अशांति जारी, सुरक्षा बलों के हाथों दो अलगाववादी मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/india-i46754-कश्मीर_में_अशांति_जारी_सुरक्षा_बलों_के_हाथों_दो_अलगाववादी_मारे_गए
भारत प्रशासित कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों के साथ झड़प में दो अन्य अलगाववादी छापामार मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०४, २०१७ ०८:४३ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में अशांति जारी, सुरक्षा बलों के हाथों दो अलगाववादी मारे गए

भारत प्रशासित कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों के साथ झड़प में दो अन्य अलगाववादी छापामार मारे गए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को कश्मीर के अनंतनाग क्षेत्र में सुरक्षा बलों और अलगाववादी छापामारों के बीच हुई झड़प में दो अलगाववादी मारे गए। पिछले तीन दिन में भारतीय बलों के हाथों पांच कश्मीरी मारे जा चुके हैं। गुरुवार को गुलगाम के क्षेत्र में हुई झड़प में भी दो अलगावादी छापामार हताहत हुए थे जबकि बुधवार को पुलिस की फ़ायरिंग में एक प्रदर्शनकारी मारा गया था।

 

सरकारी सूत्रों का कहना है कि गुरुवार की रात सुरक्षा बलों ने अनंतनाग के बीजबहारा क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया था और एक विशेष स्थान की घेराबंदी के दौरान वहां छिपे छापामारों ने अचानक ही फ़ायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्यवाही में दो अलगाववादी छापामार मारे गए। (HN)