कश्मीर में घुसपैठ को बनाया विफलः भारतीय सेना
https://parstoday.ir/hi/news/india-i46994-कश्मीर_में_घुसपैठ_को_बनाया_विफलः_भारतीय_सेना
भारतीय सेना के प्रवक्ता ने बताया है कि भारत नियंत्रित कश्मीर में 5 घुसपैठिये मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०८, २०१७ ०७:४५ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में घुसपैठ को बनाया विफलः भारतीय सेना

भारतीय सेना के प्रवक्ता ने बताया है कि भारत नियंत्रित कश्मीर में 5 घुसपैठिये मारे गए।

राजेश कालिया ने बताया है कि कश्मीर में छापामारों की घुसपैठ के एक प्रयास को विफल बना दिया गया।  

भारतीय सेना के प्रवक्ता ने बताया है कि कुछ लोग पाकिस्तान की सीमा से कश्मीर के कुपवाड़ा में स्थित माछिल सेक्टर से कश्मीर में घुसपैठ करना चाहते थे।  उन्होंने कहा कि सेना ने इन पांचों घुसपैठियों को मार गिराया। सेना का कहना है कि उत्तरी कश्मीर में मारे जाने वाले छापामारों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।  सेना ने बताया है कि हालिया कुछ महीनों के दौरान घुसपैठ करने वाले कम से कम 125 छापामारों को मारा जा चुका है।

ज्ञात रहे कि 8 जूलाई 2016 को हिज़बुल मुजाहेदीन के कमांडर बुरहान वानी की सेना के हाथों हत्या के बाद से भारत नियंत्रित कश्मीर में स्थिति तनावपूर्ण और अशांत बनी हुई है।  इस अशांति में अबतक कम से कम 225 कश्मीरी मारे जा चुके हैं जबकि घायलों की संख्या हज़ारों में है।