चीन-भारत विवाद में पक्ष नहीं बनना चाहता नेपाल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i47058-चीन_भारत_विवाद_में_पक्ष_नहीं_बनना_चाहता_नेपाल
नेपाल के उप प्रधानमंत्री कृष्ण बहादुर महारा ने कहा कि उनका देश चीन और भारत के बीच सिक्किम में जारी विवाद में किसी का भी पक्ष नहीं लेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०९, २०१७ ०६:२५ Asia/Kolkata
  • चीन-भारत विवाद में पक्ष नहीं बनना चाहता नेपाल

नेपाल के उप प्रधानमंत्री कृष्ण बहादुर महारा ने कहा कि उनका देश चीन और भारत के बीच सिक्किम में जारी विवाद में किसी का भी पक्ष नहीं लेगा।

महारा ने कहा कि नेपाल चाहता है कि भारत और चीन शांतिपूर्ण कूटनैतिक तरीक़ों से इस मुद्दे को हल कर लें, सीमा विवाद में नेपाल किसी एक देश की ओर घसीटा जाना पसंद नहीं करेगा।

नेपाल उप प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में नेपाल को इस विवाद में घसीटने की कोशिश की जा रही है लेकिन मैं यह बात साफ़ कर देना चाहता हूं कि हमने इस मामले में किसी का भी पक्ष नहीं लिया है।

उन्होंने मीडिया कर्मियों को बताया कि 23 से 27 अगस्त तक नेपाल के प्रधान मंत्री शेर बहादुर देओबा भारत की यात्रा करेंगे जबकि इससे पहले 14 अगस्त को चीन के उप प्रधानमंत्री वांग यांग काठमांडू आएंगे और इन यात्राओं की आवश्यक तैयारियां जारी हैं। उन्होंने कहा कि चीनी अधिकारी की यात्रा विकास के मुद्दों पर केन्द्रित है इसे किसी भी तरह प्रधानमंत्री की भारत यात्रा से नहीं जोड़ा जा सकता।