भारत नियंत्रित कश्मीर में 11 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i48162-भारत_नियंत्रित_कश्मीर_में_11_हताहत
भारतीय सुरक्षा बलों और अलगाववादियों के मध्य होने वाली झड़पों में पिछले महीने भी 11 लोग मारे गये थे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २७, २०१७ ०५:०४ Asia/Kolkata
  • भारत नियंत्रित कश्मीर में 11 हताहत

भारतीय सुरक्षा बलों और अलगाववादियों के मध्य होने वाली झड़पों में पिछले महीने भी 11 लोग मारे गये थे।

भारत नियंत्रित कश्मीर की पुलिस ने बताया है कि पुलवामा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और अलगाववादियों के मध्य होने वाली झड़प में आठ सुरक्षा कर्मी और तीन अलगाववादी मारे गये।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार भारत नियंत्रित कश्मीर के पुलिस प्रमुख ने पत्रकारों को बताया है कि इस हमले में एक अलगाववादी ने सुरक्षा बलों की रहने वाली कालोनी में अपनी कमर बेल्ट को विस्फोट से उड़ा दिया।

यह हमला शनिवार की रात को आरंभ हुआ था। पुलिस प्रमुख ने बताया है कि भारतीय पुलिस और सेना ने आतंकवादियों का घेराव करके कालोनी को खाली किया।

भारतीय सुरक्षा बलों और अलगाववादियों के मध्य होने वाली झड़पों में पिछले महीने भी 11 लोग मारे गये थे।

भारतीय सुरक्षा बलों ने पिछले महीने पुलवामा में एक घर पर हमला करके लश्करे तोइबा के कमांडर अबू दूजाना और उसके सहयोगी की हत्या कर दी थी। अबू दुजाना लश्करे तोइबा के 11 वरिष्ठ कमांडरों में से एक था जो कश्मीर में सुरक्षा बलों को वांटेड था और भारतीय सुरक्षा बलों ने उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित कर रखा था। MM