कश्मीर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गंभीर झड़पें
भारत नियंत्रित कश्मीर में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच गंभीर झड़पें हुई हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को ईजुल अज़हा या बक़रीद की नमाज़ के बाद कश्मीरियों ने सेना की कार्यवाहियों के विरुद्ध प्रदर्शन किये। प्रदर्शनकारनी, कश्मीरी नेताओं की नज़रबंदी का भी विरोध कर रहे थे।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस का प्रयोग किया। पुलिस की कार्यवाही में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। भारतीय पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि भारत नियंत्रित कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथों हिज़बुल मुजाहेदीन के कमाण्डर "बुरहान मुज़फ़्फ़र वानी" जूलाई 2016 से मृत्यु के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस दौरान कम से कम 250 कश्मीरी मारे जा चुके हैं जबकि हज़ारों की संख्या में कश्मीरी घायल भी हुए हैं।