नक़वीः सरकार रोहिंग्या मुसलमानों को कोई राहत नहीं देगी
Sep ०९, २०१७ १४:१४ Asia/Kolkata
भारत की केन्द्र सरकार के मंत्री मुख़तार अब्बास नक़वी ने कहा कि म्यांमार से भाग कर आने वाले रोहिंग्या मुसलमानों को कोई भी राहत देना सरकार के लिए बहुत कठिन होगा।
पटना में एक बैठक में बोलते हुए नक़वी ने कहा कि यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में है और सरकार भी इसे देख रही है लेकिन जब उनके राष्ट्र ने ही उन्हें स्वीकार करने से इंकार कर दिया है तो मैं नहीं समझता कि हम रोहिंग्या मुसलमानों को कोई भी राहत दे पाएंगे।
रोहिंग्या शरणार्थियों को बाहर निकालने के सरकार के फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गत 4 सितम्बर को सरकार के पक्ष के बारे में पूछा और अगली सुनवाई 11 सितम्बर को होगी।
टैग्स