भारत के प्रभारी राजदूत को पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय में तलब किया गया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i49865-भारत_के_प्रभारी_राजदूत_को_पाकिस्तानी_विदेशमंत्रालय_में_तलब_किया_गया
कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों की गोलाबारी में एक पाकिस्तानी महिला के मारे जाने के बाद इस्लामाबाद में भारत के प्रभारी राजदूत को पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय में तलब किया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २५, २०१७ १०:३६ Asia/Kolkata
  • भारत के प्रभारी राजदूत को पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय में तलब किया गया

कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों की गोलाबारी में एक पाकिस्तानी महिला के मारे जाने के बाद इस्लामाबाद में भारत के प्रभारी राजदूत को पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय में तलब किया गया।

सहर टीवी की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय में भारत के प्रभारी राजदूत को रविवार को तलब करके इस्लामाबाद ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

पाकिस्तान ने कहा है कि दो दिन पहले कश्मीर की नियंत्रण रेखा के निकयाल क्षेत्र में भारतीय सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक पाकिस्तानी महिला मारी गयी थी जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गये थे। भारत और पाकिस्तान कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर एक दूसरे पर युद्ध विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते हैं।

ज्ञार रहे कि भारत और पाकिस्तान के मध्य वर्ष 2003 में युद्ध विराम का समझौता होने के बावजूद दोनों देशों के सैनिकों के बीच गोला -बारी होती रहती है। MM