नियंत्रण रेखा पर फ़ायरिंग, दोनों ओर से कई हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i50397-नियंत्रण_रेखा_पर_फ़ायरिंग_दोनों_ओर_से_कई_हताहत
पाकिस्तान का दावा है कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी क्षेत्र में भारतीय सुरक्षा बलों की अकारण फ़ायरिंग में दो पाकिस्तानी शहरी हताहत हो गये जबकि पाकिस्तानी सेना की जवाबी कार्यवाही में तीन भारतीय सैनिक मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०४, २०१७ ११:२७ Asia/Kolkata
  • नियंत्रण रेखा पर फ़ायरिंग, दोनों ओर से कई हताहत

पाकिस्तान का दावा है कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी क्षेत्र में भारतीय सुरक्षा बलों की अकारण फ़ायरिंग में दो पाकिस्तानी शहरी हताहत हो गये जबकि पाकिस्तानी सेना की जवाबी कार्यवाही में तीन भारतीय सैनिक मारे गये।

पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी किए गये बयान के अनुसार भारतीय सेना ने रावला कोट और चरी कोट सेक्टर पर पाकिस्तानी क्षेत्र में अकारण फ़ायरिंग की जिसके परिणाम में दो लोग मारे गये। आईएसपीआर दावा किया है कि पाकिस्तान की सेना की प्रभावी और जवाबी कार्यवाही के परिणाम तीन भारतीय सैनिकों के मारे जाने की सूचना है। पाकिस्तान की सेना का कहना था कि सेना की कार्यवाही में पांच भारतीय सैनिक घायल भी हुए हैं जबकि भारतीय सेना की चेकपोस्टों को भारी नुक़सान पहुंचा है।

दूसरी ओर भारत ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने पिछले 24 घंटों में तीसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

भारतीय सेना का कहन है कि बुधवार की सुबह आठ बजे से पाकिस्तान की ओर से बालाकोट सेक्टर में फायरिंग जारी है। इसके कुछ ही देर बाद पाकिस्तान ने पुंछ के मालती और दिगवर इलाके में गोलीबारी की।

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सेना की ओर से पाक की गोलीबारी का करारा जवाब दिया जा रहा है। सेना ने कहा कि पाकिस्तान की गोलीबारी में 10 साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। (AK)