कश्मीर में मारे गए भारतीय वायुसेना के दो कमांडो
Oct ११, २०१७ १४:३४ Asia/Kolkata
भारत नियंत्रित कश्मीर में भारतीय वायुसेना के दो कमांडो मारे गए।
श्रीनगर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार भारत नियंत्रित कश्मीर में अलगाववादियों के साथ झड़प में भारतीय वायुसेना के दो कमांडो मारे गए।
भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बांदीपुरा ज़िले में छापामारों की मौजूदगी की सूचना के बाद सेना ने बुधवार को प्रातः हाजिन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान आरंभ किया। इसी बीच छापामारों ने गोलीबारी आरंभ कर दी जिसके कारण सैनिकों और छापामारों के बीच झड़पें आरंभ हो गईं। इन झड़पों के दौरान भारतीय वायुसेना की गरुूड़ यूनिट के दो कमांडो मारे गए। वास्वत में यह कमांडो गोलीबारी में घायल हो गए थे जो बाद में अस्पताल में चल बसे। अधिकारी ने बताया कि मुडभेड़ में दो प्रथक्तावादी भी मारे गए।
टैग्स