दो भारतीय सैनिक मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/india-i50951-दो_भारतीय_सैनिक_मारे_गये
भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर युद्ध विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १३, २०१७ ०९:५० Asia/Kolkata
  • दो भारतीय सैनिक मारे गये

भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर युद्ध विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते हैं।

कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के मध्य गोलाबारी में दो भारतीय सैनिक मारे गये हैं।

सहर टीवी की रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान के सीमा सुरक्षा बलों ने एक दूसरे के ठिकानों पर गोलाबारी जिससे पूंछ क्षेत्र में दो भारतीय सैनिक मारे गये।

इस रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान के सीमा सुरक्षा बलों के मध्य रह- रह कर गोलाबारी जारी है। भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर युद्ध विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते हैं।

ज्ञात रहे कि वर्ष 2003 में कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का समझौता हुआ था पर उसके बाद से दोनों पक्ष एक दूसरे पर युद्ध विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते- रहते हैं। MM