कश्मीर, झड़पों में 2 छापामार हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i51009-कश्मीर_झड़पों_में_2_छापामार_हताहत
भारत नियंत्रित कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और अलगाववादी छापामारों के बीच होने वाली झड़पों में सुरक्षा बलों ने दो अलगाववादी छापामारों को मार गिराने का दावा किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १४, २०१७ १०:२५ Asia/Kolkata
  • कश्मीर, झड़पों में 2 छापामार हताहत

भारत नियंत्रित कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और अलगाववादी छापामारों के बीच होने वाली झड़पों में सुरक्षा बलों ने दो अलगाववादी छापामारों को मार गिराने का दावा किया है।

भारतीय सुरक्षा बलों ने दो अलगाववादी छापामारों वसीम शाह और हाफ़िज़ निसार को मार गिराने का दावा किया है। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एक मुठभेड़ में दो अलगाववादी छापामार मारे गये। इस वर्ष कश्मीर में होने वाली झड़पों में अबतक 171 अलगाववादी छापामार मारे जा चुके हैं।

दूसरी ओर भारत की ख़ुफ़िया एजेन्सियों ने देश में हमलों के बारे में अलर्ट जारी किया है। एजेन्सियों ने दावा किया है कि सशस्त्र गुट दीवाली पर आतंकी कार्यवाहियां कर सकते हैं।

भारतीय समाचार पत्र टाइम्स नाऊ के अनुसार इंटेलिजेंस एजेंसी के सूत्रों ने सूचना दी है कि जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाक़ों में गुलमर्ग के रास्ते ज़ाकिर मूसा समेत 12 सशस्त्र लोगों ने घुसपैठ की है। बताया जाता है कि अलगाववादी कमान्डर बुरहान वानी के पिछले वर्ष सेना के हमले में मारे जाने के बाद ज़ाकिर मूसा ने जुलाई 2016 में उसका स्थान ग्रहण किया था। (AK)