रूस और भारत के रिश्ते हुए 70 साल पुराने
https://parstoday.ir/hi/news/india-i51073-रूस_और_भारत_के_रिश्ते_हुए_70_साल_पुराने
रूस के साथ संबन्धों के सात दशक पूरे होने के उपलक्ष्ध में भारत ने बहुत से कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १५, २०१७ ०८:१५ Asia/Kolkata
  • रूस और भारत के रिश्ते हुए 70 साल पुराने

रूस के साथ संबन्धों के सात दशक पूरे होने के उपलक्ष्ध में भारत ने बहुत से कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।

भारत की लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा है कि रूस के साथ द्विपक्षीय संबन्धों के सत्तर वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत, कई तरह के आयोजन की योजना बना रहा है।

सुमित्रा महाजन ने यह बात शनिवार को सेंटपीटर्स बर्ग में रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन से बातचीत के दौरान कही।  भारत की लोकसभा अध्यक्ष महाजन, रूस के नगर सेंटपीटर्स बर्ग में अंतर संसदीय यूनियन के 137वें सम्मेलन में भाग लेने गई हैं।  सुमित्रा महाजन ने कहा कि भारत तथा रूस के सांस्कृतिक संबंधों को नए आयाम देने के लिए "रायसीना" डायलाग का कार्यक्रम बनाया गया है।

यह कार्यक्रम आगामी रूसी संसदीय प्रतिनिधिमंडल के भारत भ्रमण के दौरान होगा। रूसी संसद के सांस्कृतिक और विज्ञान समितियों के अध्यक्षों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।