कश्मीर, बंदूकधारियों के हमले में दो लोग हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i51212-कश्मीर_बंदूकधारियों_के_हमले_में_दो_लोग_हताहत
कश्मीर में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में, इस  राज्य की सत्ताधारी पार्टी के एक पूर्व पंचायत सदस्य और एक हमलावर हताहत हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १७, २०१७ ११:२६ Asia/Kolkata
  • कश्मीर, बंदूकधारियों के हमले में दो लोग हताहत

कश्मीर में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में, इस  राज्य की सत्ताधारी पार्टी के एक पूर्व पंचायत सदस्य और एक हमलावर हताहत हो गए।

प्राप्त समाचारों के अनुसार भारत प्रशासित कश्मीर के शोपियां ज़िले में सोमवार की रात बंदूकधारियों ने सत्ताधारी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के पूर्व पंचायत सदस्य मोहम्मद रमज़ान शेख़ की गोली मारकर हत्या कर दी।

स्थानीय आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि तीन बंदूकधारियों ने कल रात पूर्व पंचायत सदस्य मोहम्मद रमज़ान शेख़ के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी।

घटना के समय घर में मौजूद अन्य सदस्य और पड़ोसी, हमलावर बंदूकधारियों से भिड़ गए, जिसमें एक हमलावर मारा गया। यह अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है कि सशस्त्र हमलावर कौन थे?

उल्लेखनीय है कि भारत प्रशासित कश्मीर में 8 जुलाई 2016 से हिज़्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की सुरक्षाबलों के हाथों मौत के बाद पूरे कश्मीर घाटी में हालात तनावपूर्ण चल रहे हैं। कश्मीर में जारी अशांति के दौरान अबतक 300 से अधिक लोग मारे गए और हज़ारों की संख्या में घायल और गिरफ़्तार हो चुके हैं। (RZ)