कश्मीर, मुठभेड़ में एक छापामार हताहत
भारत नियंत्रित कश्मीर के हंदवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और अलगाववादी छापमारों के बीच मुठभेड़ में एक छापामार मारा गया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार रविवार को सुरक्ष बलों को सूचना मिली थी हंदवाड़ा इलाके में कुछ अलगावादी छापामार छिपे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद सेना ने पूरे इलाके की घेरबंदी कर ली जिसके बाद छापामारों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि 100 किलोमीटर दूर लांगेत में सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए तलाशी अभियान के दौरान आज सुबह छापामारों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक छापामार मारा गया।
अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि क्षेत्र में कितने छापामार छिपे हुए हैं। सेना और सुरक्षा बलों की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। (AK)