आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में इराक़ का साथ देते रहेंगेः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i51502-आतंकवाद_के_विरुद्ध_संघर्ष_में_इराक़_का_साथ_देते_रहेंगेः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में हम इराक़ी राष्ट्र और वहां की सरकार की सहायता करते रहेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २६, २०१७ १५:१४ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में इराक़ का साथ देते रहेंगेः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में हम इराक़ी राष्ट्र और वहां की सरकार की सहायता करते रहेंगे।

डाक्टर हसन रूहानी ने गुरूवार को तेहरान में इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी के साथ भेंट में कहा कि हम इराक़ की संप्रभुता एवं अखण्डता का सम्मान करते हैं।  उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में तेहरान, बग़दाद के साथ रहेगा।  हसन रूहानी ने कहा कि तेहरान और बग़दाद को चाहिए कि वे आर्थिक और व्यापारिक मामलों सहित अन्य क्षेत्रों में भी परस्पर सहयोग करते रहें।

उल्लेखनीय है कि इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी बुधवार की रात तेहरान पहुंचे थे।  एक साल के अंदर इराक़ी प्रधानमंत्री की यह दूसरी ईरान यात्रा है।