कश्मीर में 2 सैनिकों सहित 4 लोग हताहत
भारत नियंत्रित कश्मीर में हुए संघर्ष में 2 सैनिक सहित 4 लोग हताहत हुए हैं।
प्राप्त समाचारों के अनुसार भारत नियंत्रित कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में छापामारों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष में सेना के दो जवानों सहित 4 लोगों की मौत हो गई है।
भारत के सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि इस संघर्ष में जैशे मुहम्मद का एक सशस्त्र बल भी मारा गाया है, जबकि अंधेरे का फ़ायदा उठाकर मारे गए छापामार के कई और साथी फ़ारार होने में कामयाब हो गए हैं।
सैनिकों और जैश मुहम्मद के छापामारों की मौत के बाद, दक्षिण कश्मीर की इंटरनेट, टेलीफ़ोन और रेलवे की सभी सेवाओं को रोक दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया है कि सुरक्षा कारणों से दक्षिण कशमीर में रेलवे सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है, रेलवे प्रशासन के मुताबिक़ श्रीनगर, बडगाम और बारामुला की रेलवे सेवा पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
इस बीच, अज्ञात लोगों ने दक्षिण कश्मीर के शोपय्यां ज़िले में भारतीय जनता पार्टी के युवा विंग के ज़िला अध्यक्ष की हत्या कर दी है। भाजपा के युवा विंग के ज़िला अध्यक्ष गौहर अहमद का शव गुरुवार की शाम शोपय्यां के केलूरा में मिला था। (RZ)