पाकिस्तान में क़ैद कथित भारतीय जासूस की पत्नी को मुलाक़ात की पेशकश
https://parstoday.ir/hi/news/india-i52012-पाकिस्तान_में_क़ैद_कथित_भारतीय_जासूस_की_पत्नी_को_मुलाक़ात_की_पेशकश
पाकिस्तान ने भारत को मानवीय आधार पर कथित रूप से भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी रॉ के एजेंट कुलभूषण यादव की पत्नी से मुलाक़ात कराने की पेशकश की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ११, २०१७ ०६:४५ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में क़ैद कथित भारतीय जासूस की पत्नी को मुलाक़ात की पेशकश

पाकिस्तान ने भारत को मानवीय आधार पर कथित रूप से भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी रॉ के एजेंट कुलभूषण यादव की पत्नी से मुलाक़ात कराने की पेशकश की है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान सरकार ने मानवीय बुनियादों पर भारतीय कमांडर कुलभूषण यादव और उनकी पत्नी की मुलाक़ात की व्यवस्था करने का फ़ैसला कर लिया है।

प्रवक्ता ने अनुसार कमांडर कुलभूषण यादव की उनकी पत्नी से मुलाक़ात पाकिस्तान में ही कराई जाएगी और इस प्रस्ताव के बारे में इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग को सूचित कर दिया गया है।

पाकिस्तान का कहना है कि उसने रॉ के लिए काम करने वाले भारतीय नौसेना के हाज़िर सर्विस कमांडर कुलभूषण यादव को 3 मार्च 2016 को ग़ैर क़ानूनी रूप से पाकिस्तान में प्रवेश करते समय गिरफ़तार कर लिया था जो पाकिस्तान में हुसैन मुबारक पटेल के नाम से जासूसी की गतिविधियां कर रहे थे।

पाक सरकार का कहना है कि कुलभूषण यादव ने मजिस्ट्रेट और अदालत के सामने क़ुबूल किया है कि उन्हें रॉ की ओर से पाकिस्तान में आतंकी हमलों के लिए योजना बंदी करने और संपर्क बनाने के अलावा आतंकवाद के विरुद्ध जारी कोशिशों को नाकाम बनाने के लिए भेजा गया था।