कश्मीर में हिंसक झड़पें जारी, छापामार सहित एक पुलिसकर्मी हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i52587-कश्मीर_में_हिंसक_झड़पें_जारी_छापामार_सहित_एक_पुलिसकर्मी_हताहत
भारत प्रशासित में हिसंक झड़पें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं, ताज़ा झड़प में एक छापामार सहित एक पुलिसकर्मी हताहत हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २३, २०१७ १४:३४ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में हिंसक झड़पें जारी, छापामार सहित एक पुलिसकर्मी हताहत

भारत प्रशासित में हिसंक झड़पें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं, ताज़ा झड़प में एक छापामार सहित एक पुलिसकर्मी हताहत हो गया है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार बुधवार देर रात भारतीय  सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में स्थित नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक छापामार को गोली मारकर हताहत कर दिया। इस झड़प में भारतीय सेना के एक जवान भी मारा गया और दो अन्य घायल हो गए।

भारत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि भारत-पाक नियंत्रण रेखा के सीमावर्ती इलाक़ों में तैनात सैनिकों ने बुधवार को सीमा पार करने का प्रयास कर रहे छापामारों पर फ़ायरिंग कर दी जिसमें एक छापामार मौक़े पर ही ढेर हो गया जबिक कई और छापामार भागने में कामयाब हो गए। कर्नल कालिया के अनुसार इस झड़प में भारतीय सेना का एक जवान भी मारा गया है।

दूसरी ओर बुधवार को स्थानीय अलगाववादी कार्यक्रता की हत्या के ख़िलाफ़ दूसरे दिन भी घाटी में विरोध प्रदर्शन और हड़ताल का सिलसिला जारी रहा।

उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर को  दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा ज़िले के तेराल में स्थानीय अलगाववादी कार्यक्रता आदिल रशीद चोपान की भारतीय सुरक्षा बलों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। (RZ)