कश्मीर में विस्फोट से 4 भारतीय पुलिसकर्मी हताहत
भारत नियंत्रित कश्मीर के सोपोर में शनिवार को होने वाले विस्फोट में 4 पुलिसकर्मी मारे गए।
श्रीनगर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी कश्मीर के सोपोर में विस्फोट में भारत के चार पुलिसकर्मी मारे गए हैं। इस विस्फोट में कई अन्य लोग घायल भी हुए।
यह विस्फोट शनिवार को बारामूला के सोपोर में हुआ। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन के निकट यह विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 4 पुलिसकर्मी मारे गए। इस विस्फोट में कुछ दुकानें भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। एक अधिकारी ने बताया कि अलगाववादियों ने बारामुला जिले के सोपोर में छोटे बाजार और बड़े बाजार के बीच स्थित गली में एक दुकान के निकट आईईडी लगाया था। पुलिसकर्मी छापामारों द्वारा प्रायोजित हड़ताल को देखते हुए इलाके में गश्त कर रहे थे इसी बीच विस्फोट हुआ जिमसें 4 पुलिसकर्मी मारे गए।
ज्ञात रहे कि पिछले कुछ महीनों से कश्मीर में अशांति में वृद्धि हुई है जिसके दौरान बड़ी संख्या में लोग मारे जा चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार जूलाई 2016 से कश्मीर में जारी हिंसा के दौरान 300 से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि हज़ारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं।