कश्मीरी युवाओं को भड़का रहा है पाकिस्तान, भारत का आरोप
https://parstoday.ir/hi/news/india-i55443-कश्मीरी_युवाओं_को_भड़का_रहा_है_पाकिस्तान_भारत_का_आरोप
भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह कश्मीरी युवाओं को भारत के ख़िलाफ़ भड़का रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०७, २०१८ १७:०७ Asia/Kolkata
  • कश्मीरी युवाओं को भड़का रहा है पाकिस्तान, भारत का आरोप

भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह कश्मीरी युवाओं को भारत के ख़िलाफ़ भड़का रहा है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार भारतीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिस महानिदेशकों के एक सम्मेलन में देशभर के पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पा‍किस्तान में आतंकवादियों के लिए बुनियादी ढांचा मौजूद है जहां वह हमारे देश के युवाओं को भी ट्रेनिंग दे रहा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश, भारत प्रशासित कश्मीर के युवाओं को भारत के ख़िलाफ़ भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में कहा कि पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के लिए ट्रेनिंग कैंप, लांच पैड और संचार स्टेशन के रूप में पूरा ढांचा मौजूद है। उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह भारत में आतंकवाद फैलाने वालों की वित्तीय सहायता सहित हर तरह की मदद कर रहा है। भारतीय गृहमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा भारत विरोधी भावनाएं भड़काने से ही भारत प्रशासित कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति ख़राब होती रहती है।

भारत के गृहमंत्री राजनाथ ने पुलिस महानिदेशकों के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश के सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों से कहा कि दंगा भड़काने और धार्मिक स्थानों का दुरूपयोग करने की कोशिश करने वालों से सख़्ती के साथ निपटा जाए। (RZ)