कश्मीर, हिमस्खलन में तीन सुरक्षाकर्मी हताहत
भारत नियंत्रित जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को होने वाले हिमस्खलन में तीन भारतीय सुरक्षाकर्मी मारे गये।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कुपवाड़ा ज़िले के माछिल सेक्टर में भारी हिमपात और हिमस्खलन हुआ जिसके बाद बर्फ़ की चपेट में कई चौकियां आ गईं।
सेना के अधिकारी का कहना है कि एक चौकी पर तैनात सेना के तीन जवान बर्फ़ के तोदे के नीचे दब गये। उनका कहना था कि सेना के जवान कई फुट बर्फ़ के नीचे दब गए। तीनों जवानों के शव बर्फ़ से निकाल लिए गए हैं। सेना के अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद सेना ने अभियान चलाकर अपने अन्य सैनिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया।
भारतीय सेना के अधिकारी का कहना था कि इस हिमस्खलन में चार जवान लापता हो गए थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक जवान को बचा लिया गया, जबकि एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। दो अन्य जवानों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
ज्ञात रहे कि दो दिन पहले बुधवार को कुपवाड़ा सहित जम्मू-कश्मीर के विभिन्न ज़िलों में हिमस्खलन को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। (AK)