अब महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अभी संभव नहीं अफस्पा हटाना
https://parstoday.ir/hi/news/india-i57139-अब_महबूबा_मुफ्ती_ने_कहा_कि_अभी_संभव_नहीं_अफस्पा_हटाना
भारत प्रशासित कश्मीर  की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अभी ऐसे हालात नहीं बने हैं कि सुरक्षाबलों को विशेषाधिकार देने वाले एक्ट अफस्पा को हटाया जा सके।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०३, २०१८ १५:५६ Asia/Kolkata
  •  अब महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अभी संभव नहीं अफस्पा हटाना

भारत प्रशासित कश्मीर  की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अभी ऐसे हालात नहीं बने हैं कि सुरक्षाबलों को विशेषाधिकार देने वाले एक्ट अफस्पा को हटाया जा सके।

 उन्होंने शोपियां मामले में  भारतीय सेना की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत के बाद दायर एफआइआर को सही ठहराते हुए कहा कि इसके जवाब में कोई काउंटर एफआइआर नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की एफआइआर के बाद सेना ने केवल अपना पक्ष रखा है और मामले की जांच जारी है।

कश्मीर में हालात  बेहतर बनाने के बारे में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कि बातचीत ही  समस्या का समाधान है और  यह बात  नई दिल्ली भी मानती है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि समस्याओं  के समाधान के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत ही एकमात्र विकल्प है। (Q.A.)