अब महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अभी संभव नहीं अफस्पा हटाना
Feb ०३, २०१८ १५:५६ Asia/Kolkata
भारत प्रशासित कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अभी ऐसे हालात नहीं बने हैं कि सुरक्षाबलों को विशेषाधिकार देने वाले एक्ट अफस्पा को हटाया जा सके।
उन्होंने शोपियां मामले में भारतीय सेना की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत के बाद दायर एफआइआर को सही ठहराते हुए कहा कि इसके जवाब में कोई काउंटर एफआइआर नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की एफआइआर के बाद सेना ने केवल अपना पक्ष रखा है और मामले की जांच जारी है।
कश्मीर में हालात बेहतर बनाने के बारे में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कि बातचीत ही समस्या का समाधान है और यह बात नई दिल्ली भी मानती है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत ही एकमात्र विकल्प है। (Q.A.)
टैग्स