सुषमा स्वराज ने की सऊदी शाह से रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब के शासक शाह सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ से बुधवार को मुलाक़ात की।
इस दौरान सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ाए जाने के क़दमों तथा एक दूसरों की प्रगति में सहयोग करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
हिंदुस्तान के अनुसार इससे पूर्व सुषमा ने अपने सऊदी समकक्ष आदिल अलजुबैर से भेंटवार्ता की थी। इस भेंटवार्ता के दौरान व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा हुई। भारत और सऊदी अरब के विदेशमंत्रियों ने व्यापार और निवेश बढ़ाने के साथ ही ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा और लोगों के स्तर पर संपर्क को और मज़बूत करने पर विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक स्थितियों पर भी चर्चा की। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब में 30 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं।