फ़िलिस्तीन में क्षमता निर्माण के लिए भारत निवेश करेगा 5 करोड़ डालर
भारत, फ़िलिस्तीन में क्षमता निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास में पांच करोड़ डालर का निवेश करेगा।
पीटीआई के अनुसार फ़िलिस्तीन में क्षमता निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास में मदद सहित कई अन्य गतिविधियों में भारत 5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा। इसमें फ़िलिस्तीन में कूटनीतिक संस्थान की स्थापना और फ़िलिस्तीन छात्रों को भारत में अध्ययन के लिये मिलने वाली छात्रवृति की संख्या दोगुना करना शामिल है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने एक बैठक में भारत-फलस्तीन संबंधों पर चर्चा की, जिसके बाद दोनों पक्षों ने 5 करोड़ डॉलर के 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किय गए।
भारत के प्रधानामंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में भारत, फ़िलिस्तीन का पुराना मित्र रहा है। उन्होंने कहा कि भारत पहले भी भारत पहले भी फलस्तीनी राजनयिकों को प्रशिक्षण देता रहा है, लेकिन अब रामल्लाह में एक कूटनीति संस्थान की स्थापना में नयी दिल्ली सहयोग कर रहा है। मोदी ने उम्मीद जताई कि यह संस्थान युवा राजनयिकों के प्रशिक्षण के लिये विश्वस्तरीय केन्द्र के रूप में उभरेगा।