कश्मीर, मुठभेड़ में दस हताहत
भारत नियंत्रित कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में होने वाली एक मुठभेड़ में दसियों लोग मारे गये।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह भुठभेड़ कुपवाड़ा के घने जंगलों में लगभग 48 घंटे तक चली जिसके दौरान पांच सुरक्षाकर्मी और 5 सशस्त्र लोग मारे गये।
सूत्रों के अनुसार मारे गये सुरक्षाकर्मियों में तीन का संबंध सेना से है जबकि दो पुलिसकर्मी भी मुठभेड़ में मारे गये।
एक पुलिस प्रवक्ता ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि एक पुलिस दल द्वारा सशस्त्र लोगों के एक समूह को रोके जाने के बाद नियंत्रण रेखा से निकट आठ किलोमीटर दूर हलमतपुरा क्षेत्र में मुठभेड़ हुई।
सैन्य सूत्रों का कहना है कि कुपवाड़ा पुलिस और सेना, प्रांतीय सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया।
भारतीय सैन्य अधिकारियों का कहना है कि नियंत्रण रेखा पार करने के बाद सशस्त्र गुट घाटी में मौजूद अपने साथियों से मिला और उन्हें कुपवाड़ा की तरफ जाते वक्त पुलिसकर्मियों ने देख लिया जिसके बाद से मुठभेड़ शुरु हुई।
भारतीय सैन्य अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गये और माना जा रहा है कि सभी विदेशी आतंकवादी हैं और वे नियंत्रण रेखा में हाल में घुसपैठ करने वाले समूह में शामिल थे। (ak)