संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव को है कश्मीर के हालात पर चिंता
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भारत नियंत्रित कश्मीर के हालात पर चिंत जिताई है। महासचिव के प्रवक्ता ने कहा कि गुटेरस का यह मानना है कि यदि दिनों पक्ष मांग करते हैं तो इस विवाद के सुलझाने में सुयक्त राष्ट्र संघ अपनी भूमिका अदा करने के लिए तैयार है।
गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफ़न दुजारिक ने कहा कि महासचिव हालात पर अपनी चिंता व्यक्त करना जारी रखेंगे और हमने इससे पहले ही संबंधित पक्षों से कहा कि वह आम नागरिकों की सुरक्षा का ख़याल रखें।
प्रवक्ता से सवाल पूछा गया था कि क्या महासचिव ने कश्मीर के हालात के बारे में भारत के अधिकारियों से बात की है? तो इस पर प्रवक्ता ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से यदि सदस्य देशों के बीच में किसी बात पर कोई मतभेद है तो उसे दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के पास संस्थाएं मौजूद हैं लेकिन वह तभी अपना काम करती हैं जो दोनों ही पक्ष इसका अनुरोध करें।
प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीर का मामला उन मुद्दों में है जिन पर हम बहुत क़रीब से नज़र रख रहे हैं।
भारत नियंत्रित कश्मीर में भारतीय सैनिकों के हाथों 18 कश्मीरी युवाओं के हत्या के विरोध में हड़ताल रही। यह हड़ताल सोमवार से शुरू हुई है।
अलगाववादी नेताओं ने कहा है कि भारत सरकार कश्मीर की जनता को कुचल का उसका विरोध समाप्त करना चाहती है लेकिन उसे हरगिज़ सफलता नहीं मिलेगी।