महबूबा मुफ़्ती ने दोनों मंत्रियों के त्यागपत्र स्वीकार किए
https://parstoday.ir/hi/news/india-i61140-महबूबा_मुफ़्ती_ने_दोनों_मंत्रियों_के_त्यागपत्र_स्वीकार_किए
भारत नियंत्रित कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने कठुआ बलात्कार और हत्या के आरोपियों का समर्थन करने वाले जम्मू-कश्मीर सरकार के दो मंत्रियों का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १५, २०१८ १५:४४ Asia/Kolkata
  • महबूबा मुफ़्ती ने दोनों मंत्रियों के त्यागपत्र स्वीकार किए

भारत नियंत्रित कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने कठुआ बलात्कार और हत्या के आरोपियों का समर्थन करने वाले जम्मू-कश्मीर सरकार के दो मंत्रियों का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया।

हाल ही में कठुआ गैंपरेप के आरोपियों के समर्थन में हिंदू एकता मंच की ओर से रैली निकाली गई थी, जिसमें राज्‍य के मंत्री और बीजेपी के विधायक लाल सिंह और प्रकाश चंद्र गंगा शामिल हुए थे। इन त्यागपत्रों के बाद राज्य सरकार में मंत्रियों की संख्या कम होकर 22 रह गई जिनमें से 9 मंत्री भाजपा के हैं।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने 8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या मामले के मास्टर माइंड संजीराम को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया तो कई हैरान करने वाली बातें सामने आईं।

10 जनवरी को बच्ची का अपहरण किया गया था और फिर 17 जनवरी को जंगल में उसका शव मिला था। मामले की जांच में पता चला था कि बच्ची का सिर कुचल कर हत्या किए जाने से पहले उसका बलात्कार किया गया था। (AK)