भारतीय सैनिक बन गया हिज़्बुल मुजाहेदीन का सदस्य!
भारत में पुलिस का दावा है कि कश्मीर में जारी महीने के शुरू में लापता होने वाले एक सैनिक इदरीस मीर ने भातर विरोधी संगठन हिज़्बुल मुजाहेदन को ज्वाइन कर लिया है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारी ने बताया कि इदरीस मीर भारतीय सेना की जम्मू व कश्मीर लाइट इनफैंट्री युनिट का हिस्सा था लेकिन वह दो दिन पहले हिज़्बुल मुजाहेदीन में शामिल हो गया। अधिकारी का कहना था कि इदरीस मीर शोपैयां का रहने वाला है।
रिपोर्ट के अनुसर मीर ने अन्य दो स्थानीय लोगों के साथ हिज़्बुल मुजाहेदीन को ज्वाइन कर लिया। यह तीनों युवा कुछ दिनों से लापता थे।
दूसरी ओर भारतीय सेना का कहना हैकि इदरीस मीर लापता है अभी हिज़्बुल मुजाहेदीन में उसके शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस का कहना है कि इदरीस मीर को भारतीय राज्य झारखंड भेजा गया था और वह इस फ़ैसले से नाराज़ था।
ज्ञात रहे कि भारत नियंत्रित कश्मीर में जारी महीने के शुरू में भारतीय फ़ोर्सेज़ की ओर से आप्रेशन तेज़ किया गया था जिसमें एक ही दिन में 20 कश्मीरी मारे गए थे। भारतीय सेना ने शोपैयां के इलाक़े में ही सबसे अधिक कार्यवाहियां की जहां युवाओं को निशाना बनाया गया था जिसके बाद प्रदर्शन भी हुए थे और मारे गए युवाओं की नमाज़े जनाज़ा के दौरान भी फ़ायरिंग की गई थी जिसमें कई लोगों के जानें चली गई थीं।