कश्मीर में सेना और अलगाववादियों के बीच भीषण झड़पें, 6 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i61776-कश्मीर_में_सेना_और_अलगाववादियों_के_बीच_भीषण_झड़पें_6_हताहत
कश्मीर में सेना और अलगावावदियों के बीच हुई भीषण झड़पों में भारतीय सेना के जवानों सहित 4 छापामारों के हताहत होने, जबकि सेना के दो जवानों के गंभीर रूप से घायल होने के समाचार हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २५, २०१८ १३:२८ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में सेना और अलगाववादियों के बीच भीषण झड़पें, 6 हताहत

कश्मीर में सेना और अलगावावदियों के बीच हुई भीषण झड़पों में भारतीय सेना के जवानों सहित 4 छापामारों के हताहत होने, जबकि सेना के दो जवानों के गंभीर रूप से घायल होने के समाचार हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार भारत प्रशासित कश्मीर की सीमा से लगभग 20 किलोमीटर दूर दीदारपूरा लाम की पहाड़ी में छापामारों और भारतीय सुरक्षा बलों के बीच गंभीर गोलीबारी हुई, जो लंबे समय तक जारी रही। इस भीषण झड़प में, 4 अलगाववादियों और 2 सुरक्षा बलों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।

कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी प्रकाश बानी ने बताया कि बुधवार को लाम की पहाड़ी में सेना और छापामारों के बीच हुई झड़प में मारे गए छापामारों का संबंध चरमपंथी गुट जैशे मोहम्मद से था।

दूसरी ओर श्रीनगर सहित पूरी घाटी में बुधवार को भी हज़ारों लोगों ने कठुआ में हुए मासूम बच्ची आसिफ़ा के साथ बलत्कार और उसकी बेरहमी से की गई हत्या के खिलाफ़ विरोध-प्रदर्शन किया। कई क्षेत्रों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुई जिसमें कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की सूचना है। (RZ)