भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों चार अलगाववादी हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i62346-भारतीय_सुरक्षा_बलों_के_हाथों_चार_अलगाववादी_हताहत
भारत के सुरक्षा बलों ने कश्मीर में चार अलगाववादियों की हत्या कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०५, २०१८ १४:२७ Asia/Kolkata
  • भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों चार अलगाववादी हताहत

भारत के सुरक्षा बलों ने कश्मीर में चार अलगाववादियों की हत्या कर दी है।

फ़्रान्स प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के पुराने भाग में चार कश्मीरियों को गोली मार कर हताहत कर दिया। दोनों पक्षों के बीच होने वाली झड़प में तीन भारतीय सुरक्षाकर्मी भी मारे गए। इस बीच कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने प्रदर्शन किए और सुरक्षा कर्मियों पर पथराव किया। भारतीय सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले फ़ायर किए जिसके कारण कई कश्मीरी घायल हो गए।

 

इन अलगाववादियों के मारे जाने के बाद शनिवार को कश्मीर के कई क्षेत्रों में हड़ताल रही। सभी दुकानों, व्यापारिक केंद्र, बाज़ार और स्कूल, काॅलेज बंद रहे। हड़ताल के कारण सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त हो कर रह गया। (HN)