कश्मीर, सैनिकों ने युवा पर चढ़ाई गाड़ी, लोगों का व्यापक प्रदर्शन
May ०६, २०१८ १६:१६ Asia/Kolkata
भारत नियंत्रित कश्मीर में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शन कर रहे एक युवा पर बड़ी बेदर्दी से गाड़ी चढ़ा दी।
तसनीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार भारत नियंत्रित कश्मीर में बढ़ते प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों पर सेना और सुरक्षा बलों की अंधाधुंध फ़ायरिंग में मृतकों की बढ़ती संख्या के बाद सुरक्षा बलों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवा पर गाड़ी चढ़ा दी।
बताया जाता है कि इस घटना की ख़बर फैलते ही प्रदर्शनों का क्रम आंरभ हो गया।
हालिया एक महीने के दौरान भारतीय सुरक्षा बलों की सीधी फ़ायरिंग में कम से कम 20 युवा मारे गये जबकि लगभग 300 अन्य लोग घायल हो चुके हैं।
हालिया दिनों में भारत नियंत्रित कश्मीर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का क्रम बढ़ गया है। (AK)
टैग्स