भारतीय प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सीमा पर फ़ायरिंग, दो घायल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i63196-भारतीय_प्रधानमंत्री_के_दौरे_से_पहले_सीमा_पर_फ़ायरिंग_दो_घायल
भारत का दावा है कि पाकिस्तानी सेना ने की ओर अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ ज़िलों में 15 सीमा चौकियों और कुछ आवासीय रिहायशी क्षेत्रों पर गोलीबारी की गयी और मोर्टार गोले फ़ायर किए गये जिसमें भारतीय सीमा सुरक्षा बल के एक जवान सहित दो व्यक्ति घायल हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १७, २०१८ १५:०४ Asia/Kolkata
  • भारतीय प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सीमा पर फ़ायरिंग, दो घायल

भारत का दावा है कि पाकिस्तानी सेना ने की ओर अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ ज़िलों में 15 सीमा चौकियों और कुछ आवासीय रिहायशी क्षेत्रों पर गोलीबारी की गयी और मोर्टार गोले फ़ायर किए गये जिसमें भारतीय सीमा सुरक्षा बल के एक जवान सहित दो व्यक्ति घायल हो गए।

बीएसएफ़ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे सांबा ज़िले में गोलीबारी और मोर्टार के गोले द़ागने की शुरुआत बुधवार देर रात लगभग दो बजे हुई जबकि कठुआ के हीरानगर सेक्टर में यह बुधवार रात करीब 10 बजे शुरू हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवानों ने जवाबी कार्यवाही की। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के दृष्टिगत अंतर्राष्ट्रीय सीमा से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी स्कूलों को प्रशासन ने बंद करा दिया है।

अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने देर रात संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और सांबा तथा कठुआ ज़िलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के समीप 10 से 15 सीमा चौकियों पर बिना उकसावे के भारी गोलीबारी की और मोर्टार दाग़े। इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि बीएसएफ का एक जवान सांबा में घायल हो गया एक अन्य नागरिक दोस्त राम कठुआ ज़िले के हीरानगर सेक्टर में घायल हो गया।

ज्ञात रहे कि पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का ऐसी स्थिति में उल्लंघन किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मई को जम्मू कश्मीर का दौरा करने वाले हैं। (AK)