भारतीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा पाकिस्तान
भारत पाक संबंधों में जारी तनाव के बीच एक सकारात्मक प्रगति की ख़बर है। शंघाई सहयोग संगठन की एक बैठक पाकिस्तान में होने वाली है जिसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल के भी शामिल होने की संभावना है।
डान न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार शंघाई सहयोग संगठन के क्षेत्रीय आतंकवाद निरोधक तंत्र एससीओ रिट्स के क़ानूनविदों की बैठक 23 से 25 मई तक पाकिस्तान में होने वाली है जिसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल के भी शामिल होने की सूचना है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से जारी होने वाले बयान में कहा गया है कि जून 2017 में पाकिस्तान की एससीओ में सम्मिलिति के बाद यह पाकिस्तान में होने वाली पहली बैठक होगी। बयान में कहा गया है कि इस बैठक में आठ सदस्य देशों के क़ानून विद जिनमें भारत, चीन, क़ज़ाक़िस्तान, करग़ेज़िस्तान, रूस, ताजेकिस्तान, उज़्बकिस्तान औज्ञ पाकिस्तान शामिल हैं, भाग लेंगे।
बैठक में सदस्य देशों के क़ानून विशेषज्ञों की ओर से क्षेत्र में आतंकवाद के ख़तरे और आतंकवाद निरोधक सहयोग को बढ़ाने के उपायों पर बहस होगी।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान एससीओ की क्षेत्र में आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग, मादक पदार्थों की तस्करी की रोक थाम और संगठन अपराधों पर अंकुश के प्रयासों की सराहना करता है और आतंकवाद के ख़िलाफ़ युद्ध में अपने अनुभवों को बताने के लिए तैयार है।
एससीओ की बैठक के अलावा दोनों देश सितम्बर महीने में पहली बार संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने जा रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार भारत और पाकिस्तान की सेनाएं रूस में एससीओ के समर्थन में संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिसा लेंगी।
पिछले महीने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरक क़मर जावेद बाजवा ने दोनों देशों के बीच समग्र और अर्थपूर्ण वार्ता की दावत दी थी जिसके जवाब में भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से शांति के विचार को गंभीरता से लेगा।