सऊदी अरब ने भारत को दिया एक और झटका
सऊदी अरब ने मिर्च, पोल्ट्री के बाद मांस पर भी लगाई पाबंदी चार भारतीय कंपनियों से मांस आयात पर रोक लगा दी है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब ने चार भारतीय कंपनियों से मांस के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। रिपोर्टों के मुताबिक़, सऊदी अरब में भारतीय कंपनियों द्वारा आयात किए जा रहे मांस में कई तरह के जानलेवा कीटाणु मिले हैं।
सऊदी अरब के खाद्य एवं औषधि विभाग ने 4 भारतीय कंपनियों पर मांस आयात करने पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है, जो नए आदेश तक लागू रहेगा। सऊदी अधिकारियों के अनुसार भारतीय कंपनियों के ख़िलाफ़ क़ानूनी नोटिस भी जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सऊदी सरकार इससे पहले भारतीय मिर्च पर भी पाबंदी लगा चुका है। उस समय भी सऊदी अधिकारियों ने भारतीय मिर्च पर यह कहकर प्रतिबंध लगाया था कि भारत से आने वाली मिर्च स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने भारत से आयात होने वाले मुर्गों और अंडों पर भी प्रतिबंध लगा रखा है। (RZ)