कश्मीर, सेना के साथ झड़पों में कई कश्मीरी घायल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i64210-कश्मीर_सेना_के_साथ_झड़पों_में_कई_कश्मीरी_घायल
भारत नियंत्रित कश्मीर में भारतीय सेना ने पिछले दिन प्रदर्शन के दौरन सेना की ओर से गाड़ी से कुचल दिए गये नागरिक क़ैसर बट की अंतिम शवयात्रा के लिए एकत्रित लोगों पर पैलेट और आंसू गैस का प्रयोग किया जिसमें कई लोग घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०३, २०१८ ०४:०५ Asia/Kolkata
  • कश्मीर, सेना के साथ झड़पों में कई कश्मीरी घायल

भारत नियंत्रित कश्मीर में भारतीय सेना ने पिछले दिन प्रदर्शन के दौरन सेना की ओर से गाड़ी से कुचल दिए गये नागरिक क़ैसर बट की अंतिम शवयात्रा के लिए एकत्रित लोगों पर पैलेट और आंसू गैस का प्रयोग किया जिसमें कई लोग घायल हो गये।

क़ैसर बट पर पिछले दिन श्रीनगर में भारत विरोधी प्रदर्शन के दौरान भारतीय सुरक्षा बलों ने अपनी बक्तरबंद गाड़ी चढ़ा दी थी जिसके दौरान वह भीषण रूप से घायल हो गये थे। उन्हें गंभीर अवस्था में निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वह ज़ख़्मों की ताब न लाते हुए दम तोड़ गये थे।

श्रीनगर के उग्र प्रदर्शनकारी क़ैसर बट के दफ़्न होने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क़ब्रिस्तान की ओर जा रहे थे कि पुलिस और सेना ने उन्हें ज़बरदस्ती रोकने का प्रयास किया और कहा कि सरकार ने शहर में धारा 144 लागू कर रखा है इसीलिए लोगों का एकत्रित होना क़ानून के विरुद्ध है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवा नमाज़े जनाज़ा में भाग लेने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्रित हो रहे थे और इस दौरान उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया और कश्मीर की स्वतंत्रता के पक्ष में नारे लगाए।

श्रीनगर के कई क्षेत्रों में सेना के साथ युवाओं की झड़पे हुईं। उसके बाद पुलिस ने शव अपने क़ब्ज़े में ले लिया और केवल रिश्तेदारों के हवाले करने और क़ब्रिस्तान में दफ़्न करने की अनुमति दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जब सैकड़ों की संख्या में नागरिक एकत्रित हुए तो पुलिस ने एक बार फिर उन पर आंसू गैस का प्रयोग किया जिसके बाद झड़पें शुरु हो गयीं। सुरक्षाबलों के साथ होने वाली झड़पों में कई कश्मीरी घायल हो गये। (AK)