कश्मीर, ग्रेनेड हमले में तीन सुरक्षाकर्मी घायल
भारत नियंत्रित कश्मीर के श्रीनगर क्षेत्र में शनिवार को ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के तीन जवान और एक महिला घायल हो गई।
पुलिस के अनुसार अलगाववादियों ने फ़तेह कदाल क्षेत्र में सीआरपीएफ़ के दस्ते पर ग्रेनेड फेंका। पुलिस का कहना था कि इस हमले में तीन सुरक्षाकर्मी और एक महिला घायल हो गयी जिनको अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि हमलावरों की तलाश के लिए क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया गया है।
भारतीय सैन्य अधिकारियों का कहना है कि नियंत्रण रेखा पार से बड़ी संख्या में अलगावादियों की घुसपैठ की रिपोर्ट के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ की ताक में रहने वाले अधिकतर आतंकवादी जैशे मुहम्मद के सदस्य हैं। (AK)