भारतीय प्रधानमंत्री सऊदी अरब पहुंचे
-
(फाइल फोटो)
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ पहुंच गये जहां हवाई अड्डे पर रियाज़ के शासक ने उनका स्वागत किया।
नरेंद्र मोदी ने शनिवार ही भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिकूल अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां होते हुए भी भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाकर विश्व में नई आशाएं जगाई हैं और आज सारे विश्व का ध्यान भारत की तरफ है।
उनहोंने कहा कि पहले दुनिया वालों की नजरों में भारत अन्य देशों में से एक देश भर था लेकिन अब यह एक महत्वपूर्ण देश बन गया है।
भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ है।
आशा है कि भारतीय प्रधानमंत्री की सऊदी अरब की इस यात्र के दौरान दोनों देशों के मध्य कई समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। (Q.A.)