भारत पाकिस्तान की सेना कश्मीर में आमने-सामने, रूस में एक साथ
(last modified Thu, 07 Jun 2018 15:10:48 GMT )
Jun ०७, २०१८ २०:४० Asia/Kolkata
  • भारत पाकिस्तान की सेना कश्मीर में आमने-सामने, रूस में एक साथ

शंघाई सहयोग संगठन के अंतर्गत रूस की यूराल की पहाड़ियों में होने वाले सैन्य अभ्यास में छह देशों की सेना भाग ले रही है जिनमें भारत और पाकिस्तान की सेना भी शामिल है।

भारतीय मीडिया सूत्रों के मुताबिक़,  इस सैन्य अभ्यास में भारत और पाकिस्तान के साथ-साथ चीन और रूस के भी सैनिक शामिल रहेंगे। यह सैन्य अभ्यास रूस की उत्तर में स्थित यूराल की पहाड़ियों में किए जाएंगे।

प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के एक साथ सैन्य अभ्यास में भाग लेने से दोनों पड़ोसी देशों में जारी तनाव में कमी आ सकता है। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के अलग होने के बाद से यह पहली बार है कि दोनों देशों की सेना एक साथ सैन्य अभ्यास कर रही है इससे पहले केवल संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति मिशन में दोनों देशों की सेना एक साथ शामिल हुई थी।

ज्ञात रहे कि रूस की यूराल पहाड़ियों में होने वाले सैन्य अभ्यास को 2018 शांति मिशन का नाम दिया गया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सैन्य अभ्यास में शामिल सेनाओं के चीफ़ ऑफ़ जनरल स्टाफ़ इस सैन्य अभ्यास के दौरान एक दूसरे के साथ बैठक भी करेंगे।  याद रहे कि यह सैन्य अभ्यास शंघाई सहयोग संगठन के 18वें सम्मेलन के बाद आयोजित किए जाएंगे, जो 9 और 10 जून को चीन के तटीय शहर चिंग दाओ में आयोजित होगा। (RZ)