कश्मीर में शांति को एक अवसर दिया जाना चाहिएः भारतीय सेना प्रमुख
भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन राऊत ने कहा है कि कश्मीर विवाद शक्ति के बल पर हल नहीं हो सकता, इसीलिए कश्मीर में शांति को एक अवसर दिया जाना चाहिए।
भारतीय समाचार पत्र इकोनामिक टाइम्ज़ की रिपोर्ट के अनसार भारतीय सेना प्रमुख का कहना था कि कश्मीर में जारी विवाद को बात द्वारा हल किया जाना चाहिए।
इकोनामिक टाइम्ज़ से बात करते हुए बिपिन राऊत का कहना था कि वार्ता अवश्य होनी चाहिए क्योंकि मामला यह है कि स्थानीय लोग अलगाववादियों के साथ शामिल हो रहे हैं, हम जितने कश्मीरियों को मारते हैं उनसे कहीं अधिक उन गुटों का हिस्सा बन जाते हैं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को छापामार कार्यवाही करने वालों के साथ शामिल होने से नहीं रोका जा सकता, इसीलिए शांति को एक अवसर देकर देखा जाए।
भारत नियंत्रित कश्मीर में युवा को मानवीय ढाल के रूप में अपनी जीप के आगे बांधने वाले भारतीय सेना के मेजर के हवाले से बात करते हुए जनरल बिपिन राऊत का कहना था कि मैंने इस हवाले से अपना कड़ा बयान दिया था कि यदि भारतीय सेना के मेजर ज़िम्मेदार पाए गये तो उन्हें सख़्त सज़ा दी जाएगी।
ज्ञात रहे कि वर्ष 1989 से विभिन्न छापामार गुट भारतीय सेना और हिमालय के क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों से लड़ते आए हैं और वह कश्मीर की स्वतंत्रता की मांग कर रहे हैं। इस लड़ाई के दौरान अब तक हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं।
अतिग्रहणकारी ज़ायोनी सैनिकों ने जार्डन नदी के पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न इलाक़ों में फ़िलिस्तीनी आबादियों पर हमले किए हैं। (AK)