कश्मीर, भाजपा नेताओं की अमित शाह से महत्वपूर्ण मुलाक़ात
भारत नियंत्रित कश्मीर में अलगावादी छापामारों के विरुद्ध एकपक्षीय संघर्ष विराम की समाप्ति के बाद राज्य सरकार के 11 भाजपा मंत्रियों ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह से मुलाक़ात की।
बैठक में चर्चा होने वाले विषयों के बारे में राज्य के उप मुख्यमंत्री कोविंद्र गुप्ता ने कहा कि पार्टी को आगामी रणनीति बनानी है और इसलिए हमें दिल्ली बुलाया गया है। भारतीय जनता पार्टी राज्य में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ सत्ता में है किन्तु अप्रैल के महीने में कठुआ में आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप और उसकी हत्या के बाद से दोनों के बीच संबंध काफी तनावपूर्ण हैं।
कश्मीर में लगातार बिगड़ती स्थिति, जम्मू-कश्मीर में संघर्ष विराम के बावजूद हमलों में किसी तरह कमी न आने के साथ ही वरिष्ठ पत्रकार और राइज़िंग कश्मीर के संपादक शुजाअत बुख़ारी की हत्या के बाद राज्य के हालात काफ़ी जटिल हो गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर सरकार में शामिल पार्टी के सभी मंत्रियों और कुछ शीर्ष नेताओं को महत्वषपूर्ण बैठक के लिए नई दिल्ली बुलाया है।
उधर रिपोर्ट है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीत डोभाल मंगलवार की सुबह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के लिए उनके आवास पर गये। (AK)