कश्मीर, राज्यपाल का कार्याकाल बढ़ सकता है
https://parstoday.ir/hi/news/india-i65284-कश्मीर_राज्यपाल_का_कार्याकाल_बढ़_सकता_है
भारत नियंत्रित कश्मीर में पिपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और भाजपा का गठबंधन टूटने और महबूबा मुफ़्ती सरकार के गिरने के बाद अमरनाथ यात्रा पूरी होने तक वहां के राज्यपाल नरेन्द्र नाथ वोहरा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २०, २०१८ १३:५३ Asia/Kolkata
  • कश्मीर, राज्यपाल का कार्याकाल बढ़ सकता है

भारत नियंत्रित कश्मीर में पिपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और भाजपा का गठबंधन टूटने और महबूबा मुफ़्ती सरकार के गिरने के बाद अमरनाथ यात्रा पूरी होने तक वहां के राज्यपाल नरेन्द्र नाथ वोहरा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार 82 वर्षीय एन.एन. वोहरा को तीन या छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। वोहरा को जून 2008 में राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया था और उनका दूसरा कार्यकाल 27 जून को खत्म हो रहा है।

अमरनाथ की वार्षिक यात्रा, दक्षिणी कश्मीर के कई ज़िलों की गुज़रती है और यह 26 अगस्त को ख़त्म होगी। (AK)